रॉन्ग साइड आ रही गाड़ी एक ओर झुके पेड़ के नीचे फंसी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर मंगलवार की रात करीब 11:00 बजे के आसपास रॉन्ग साइड आ रही एक सफेद रंग की गाड़ी एक ओर झुके पेड़ की टहनी से टकरा गई और फंस गई। राहगीर इकट्ठा हुए और कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को निकाला गया। उसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
रेलवे रोड पर स्थित शिवपुरी के पास एक पेड़ पिछले काफी लम्बे समय से एक ओर झुका हुआ है जिसकी शाखाएं सड़क पर आ रही हैं। स्टेशन से अतरपुरा चोपला जाने वाले मार्ग पर इस पेड़ की शाखाएं आने से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी होती है। मामला मंगलवार की रात करीब 11:00 बजे के आसपास का है जब रॉन्ग साइड आ रही गाड़ी के चालक को इस पेड़ की शाखा नजर नहीं आई और गाड़ी उसमें नीचे फंस गई जिसके बाद गाड़ी को वहां से निकाला गया।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























