हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु व जगह-जगह पौधारोपण के लिए सूबे की सरकार ने कैबिनेट की एक बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी हैं। प्रदेश भर में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य हैं। प्रस्ताव के अनुसार प्रदेश सरकार ने इस साल भी यूपी में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा हैं। इस अभियान में सरकारी विभागों के साथ ही निजी सहभागिता भी रहेगी। सभी विभागों, को वन विभाग की पौधशालाओं से नि:शुल्क पौधे दिए जाएंगे। इसमें यूकेलिप्टस और पॉपुलर के पौधे शामिल नहीं होंगे। इससे जुड़े पर्यावरणविभाग के प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट ने मंगलवार को मंजूरी दे दी। जनपद हापुड़ में वृक्षारोपण के लिए जिला प्रशासन, स्थानीय निकास, सामाजिक संगठन सक्रिय हो गए हैं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि पार्कों, सड़क किनारे पौधारोपण कर रहे हैं।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132






























