हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में स्थित गांव बड्डढ़ा में कुआं पूजन के दौरान हुए विवाद के बाद दूसरे पक्ष की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसकी जानकारी मिलने पर भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की कार्यवाही न होने पर सीओ से मिलकर धर्मेंद्र सिंह ने आंदोलन की चेतावनी दी थी।
आपको बता दें कि गांव के ही रहने वाले मुनेश ने तहरीर देते हुए बताया कि 13 जून को गांव के ही सहाब सिंह और उसके परिजनों ने घर में घुसकर रंजिशन अभद्रता करते हुए गाली-गलौच की थी। एक पक्ष का दूसरे पक्ष के साथ विरोध करने पर आरोपियों ने एक पक्ष के कई परिजनों के साथ मार पिटाई करते हुए घायल कर दिया। साथ ही दूसरे पक्ष के लोगों ने थाने जाकर उनके खिलाफ झूठी तहरीर दी और पुलिस ने बिना कोई जांच किए एक पक्ष पर मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने मामले की कार्यवाही न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सीओ ने बताया कि जांच करने के बाद तहरीर के आधार पर सहाब सिंह, बबली, संजय, राजेंद्र, हरीश, प्रेम, मनीष, बोबी, अंकुर, मोनू, प्रयांशु, अभिषेक, गोविंदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हैकिंग, टैली, वेब डेवलपमेंट, एक्सेल समेत 40 कोर्स सीखें : 9719173656
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























