पिलखुवा: डेरी में आग लगने से हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रमपुरा में एक डेरी में किन्हीं कारणों से आग लग गई। गनीमत यह रही कि आग के बढ़ने से पहले ही मौके पर मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग को काबू में किया। इस दौरान लगभग 50000 रुपए का नुकसान हो गया।
मोहल्ला रमपुरा में गांव कमालपुर के अमजद और यूसुफ की इंडिया डेरी के नाम से दुकान है जहां वह दूध, दही, पनीर, घी सहित अन्य सामान बेचते हैं। मामला बुधवार की रात का है जब दुकान मालिक सहित अन्य कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान किसी कारणवश्त दुकान में आग लग गई। दुकान में रखे घी ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते हड़कंप मच गया। इसके बाद आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान 50000 का नुकसान हो गया।
521 ब्रांड का आटा, बेसन, मैदा, दलिया, सूजी, पोहा, चावल खरीदे: 9837805856

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























