हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना सिम्भावली के ब्रह्मगढ़ी में गुरुवार की अपराह्न एक 26 वर्षीय व्यक्ति ने गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
सिम्भावली के ब्रह्मगढ़ी में सत्तार का 26 वर्षीय बेटा महबूब बैल्डिंग का कार्य करता है और अपने दो बेटों व पत्नी के साथ रहता था। गृह क्लेश के कारण गुरुवार की दोपहर महबूह कमरे में रस्सी के सहारे पंखे से लटक गया। परिवारजनों ने जैसे ही महबूब को लटके हुए देखा तो वे तुरंत हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल महबूब को लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान महबूब ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























