नगर पालिका हापुड़ के चार कर्मचारियों के पटल बदलें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ की चेयरमैन पुष्पा देवी ने चार कर्मचारियों का तबादला अन्य विभागों में कर दिया गया है।
जानकार सूत्रों के अनुसार लेखा विभाग से हर्ष गोयल को पुस्तकालय लिपिक, कृष्ण कुमार को पेशकार ईओ अस्थाई रुप से अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है। निर्माण से संजय त्यागी को लेखा विभाग, संजय अग्रवाल को स्वास्थ्य अधिष्ठापन लिपिक का कार्य, कर विभाग, अनुज्ञापन विभाग व खजांची लिपिक से खचांजी का कार्य वापिस लिया गया है।
पालिका सूत्रों के अनुसार परिषद के विभिन्न विभागों में अभी भी अन्य तबादलों पर विचार किया जा रहा है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























