हापुड़: कचहरी के पास बिजली के तार टूटकर गिरे, मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कचहरी के बराबर में जिला पंचायत की बिल्डिंग के बाहर गुरुवार की सुबह बिजली के तारों में तेज धमाका हुआ। इस दौरान तार टूट कर गिर गए जिसकी चपेट में आने से लोग बाल-बाल बच गए। वहीं एक बाइक भी जलने से बच गई। तार टूटने के दौरान विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बिजली विभाग को मामले से अवगत कराया।
आपको बता दें कि फ्रीगंज रोड पर स्थित अंबेडकर काम्प्लेक्स के बाहर सिंचाई विभाग के कर्मचारी गुरुवार को कुछ काम कर रहे थे। ऊपर से जा रही हाई टेंशन तार अचानक टूट कर नीचे गिर गया जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारियों व गुजर रहे अधिवक्ताओं ने किसी तरह अपनी जान बचाई। तार टूट कर सीधे एक दुकान के तिरपाल पर गिरा। तिरपाल इस दौरान फट गया। धमाके की आवाज सुनकर अधिवक्ता, दुकानदार व अन्य लोग मौके पर एकत्र हुए और उन्होंने मामले में नाराजगी जाहिर की। तार टूटने के दौरान इलाके की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। फिलहाल तारों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया जारी है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























