हापुड़ विधायक ने सीएम के समक्ष उठाई हापुड की समस्याएं
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विजयपाल आढती ने बुधवार की सुबह लखनऊ में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें हापुड विधानसभा क्षेत्र की अनेक समस्याओं से अवगत कराया और उनके हल की मांगे की।विधायक द्वारा उठाई गई समस्याए व मांग इस प्रकार है।हापुड जिला अस्पताल के लिए डायलिसिस की मशीन, सिटी स्कैन,एम.आर.आई. की मशीनें। ग्राम श्यामपुर में इंटर कालेज की मांग।ग्राम असरा में काली नदी के पुल निर्माण की मांग।
हापुड विधानसभा में एक नगर पंचायत (बाबूगढ़ कैंट एरिया) है जिसकी कोरोना काल के बाद से मासिक राज्य वित्त घट गई है उसको बढ़ाने की मांग की।किसानों पर जो नलकूपों का बकाया है उसे समाप्त किया जाए।कचहरी की जमीन के लिए धनराशि आवंटित की जाए।राष्ट्रीय राजमार्ग.24 से श्यामपुर,मलकपुर,कन्या कल्याणपुर का चौड़ीकरण ,चौ. ताराचंद इंटर कालेज से गांव सलाई, काठी खेड़ा,अयादनगर,भटैल सम्पर्क मार्ग का चौड़ीकरण की मांग है।
विधायक का कहना है कि मुख्यमंत्री ने जल्द ही सभी कार्यों को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया है।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























