नगर पालिका में उड़ रही है तबादल नीति की धज्जियां
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ प्रदेश सरकार की स्थानांतरण नीति की जमकर धज्जियां उड़ा रही है। परिषद में एक ही पटल पर कर्मचारी दशकों से जमे है और हटने का नाम नहीं ले रहे है। सरकार की स्थानांतरण नीति के अनुसार एक ही पटल पर तीन वर्षों से अधिक समय से टिके कर्मचारियों का स्थानांतरण होना जरुरी है।
सूत्रों के अनुसार परिषद के लेखा विभाग में हर्ष गोयल व कृष्ण कुमार, स्वास्थ्य विभाग में सुभाष चंद व पीयूष कुमार, जय प्रकाश कर विभाग, मूलचंद जलकल, दिनेश कुमार चुग प्रकाश, कृष्ण गोपाल, अनुज्ञापन, अनिल कुमार मुख्य कार्यालय में लम्बे अर्से से अपने-अपने पटल पर डटे है। सरकार की नीति के अनुसार उक्त सभी पटल बदले जाने जरुरी है, परंतु राजनीति की वजह से उक्त कर्मचारी खूब मौज ले रहे है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























