हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में अस्थि विसर्जन करने आया युवक गंगा में डूब गया जिसकी तलाश लगातार जारी है। फिलहाल युवक का अभी कोई पता नहीं लगा है। स्थानीय गोताखोरों और पीएसी की मदद से युवक की तलाश लगातार की जा रही है।
हरियाणा के बल्लभगढ़ के रहने वाले मोहनलाल का बेटा 30 वर्षीय महेश उर्फ मोनू बुधवार को अपने परिजनों के साथ एक मृतक की अस्थि विसर्जन करने के लिए ब्रजघाट आया था। अस्थि विसर्जन करने के बाद शाम करीब 5:00 बजे सभी लोग गंगा में गंगा स्नान करने लगे। इस दौरान गहरे जल में जाने के कारण वह तेज बहाव में बहने लगा जिसे बेहता देखकर परिजनों समेत अन्य लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद गोताखोर तुरंत हरकत में आए और युवक को तलाशने लगे। युवक का कोई सुराग नहीं लगा है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























