बिटोरों में लगी आग पर पाया काबू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुदाफरा में मंगलवार को बिटोरों में अचानक आग लग गई जिसके चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने स्वयं पानी डालकर बिटोरों में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके बाद सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते लगी आग पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला मंगलवार का है जब गांव मुदाफरा में टीटू कश्यप, लक्ष्मण कश्यप, भागीरथ कश्यप समेत आधा दर्जन किसानों के बिटोरों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर ग्रामीण एकत्र हुए जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग की बढ़ती लपटों के सामने किसी की एक न चली जिसके बाद सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























