हापुड़: गोल मार्किट में बांटा मीठा शरबत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में लोगों ने जगह-जगह मीठे शरबत की छबील लगाई हुई है। हापुड़ के गोल मार्केट में भी मीठे शरबत की छबील लगाई गई और लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मीठा शरबत पीकर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। नौजवानों ने इस दौरान अन्य लोगों के लिए भी उदाहरण पेश किया है और सभी से सेवा भाव के साथ सेवा करने की अपील की।
इन दिनों तापमान 45 डिग्री को पार कर चुका है। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में निर्जला एकादशी के अवसर पर मीठा शरबत व ठंडा पानी पिलाने का विशेष महत्व है। इसी क्रम में हापुड़ के गोल मार्केट में मीठे शरबत की छबील लगाई गई जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान अजय मित्तल, माधव मित्तल, दिव्यांश मित्तल, रजत कंसल, विभु माहेश्वरी, राघव सिंघल, गोविंद बंसल, ऋषि गोयल, भारत मोटरेजा, हितेश अरोड़ा आदि ने शरबत बांटा।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























