हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रामपुर रोड पर मुर्गीदाना फैक्ट्री में 1086 कट्टे अनुदानित यूरिया पकड़ा गया था जो कि अब किसानों में बांटा जाएगा। सैंपल पास होने के पश्चात यह फैसला लिया गया है। जिलाधिकारी हापुड़ द्वारा नामित मजिस्ट्रेट की निगरानी में गोदाम से यूरिया एक अधिकृत विक्रेता को सोपा गया है जहां से किसानों में इसे बिक्री किया जाएगा।
कृषि विभाग की टीम ने 29 अप्रैल को रामपुर रोड पर स्थित मुर्गी दाना फैक्ट्री में छापा मारा था। गोदाम में 1086 यूरिया के कट्टे लगे थे जो कि खेती में इस्तेमाल किए जाते हैं। यह अनुदानित यूरिया मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे थे। आपको बता दें कि यूरिया के एक कट्टे की कीमत 1497.75 है जिस पर सरकार द्वारा 1231.25 रुपए का अनुदान मिलता है। किसानों को यह यूरिया प्रति कट्टा 266.50 रुपए में मिलता है। जब विभाग की टीम ने यहां मुर्गी दाना बनाने के लिए अनुदानित यूरिया पकड़ा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने मुकदमा दर्ज किया और दो नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। जांच में दोनों नमूने पास हो गए हैं। अब यह यूरिया किसानों को दिया जाएगा। अनुदानित दरों पर किसान इसे ले सकते हैं।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























