हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में निल निर्जला एकादशी का पर्व महिलाओं ने व्रत रख मनाया और फल, जल, पंखा आदि दान किया। महिलाएं मंगलवार की भोर में उठी और स्नान आदि से निवृत्त होकर प्रभु का ध्यान किया। इसके बाद परिवार के हर सदस्य ने फल, जल, पंखा व मिष्ठान आदि का पूजन किया और ब्राह्मणों को दक्षिणा दी। मान्यता है कि निर्जला एकादशी पर निर्जल व्रत रखने से सब पापों से मुक्ति मिल जाती है और उसे 24 एकादशी का फल प्राप्त होता है। इस दिन जल का दान करने का विशेष महत्व है। नहीं मिले खरबूजे व तरबूज- निर्जला एकादशी पर ककड़ी , खरबूजा व तरबूज आदि के पूजन का विशेष महत्व है। परन्तु भीषण गर्मी के कारण ये फल बाजार से गायब थे, या बाजार में जो उपलब्ध थे, उनकी गुणवत्ता खराब थी। महिलाओं ने अन्य फलों को पूजन सामग्री में शामिल किया।
हैकिंग, टैली, वेब डेवलपमेंट, एक्सेल समेत 40 कोर्स सीखें : 9719173656


















