हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के जिलाध्यक्ष हापुड़ राजेंद्र प्रधान के नेतृत्व में मासिक बैठक जनपद हापुड़ के गांव अच्छेजा में भाकियू संघर्ष के कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को देखते हुए उपजिलाधिकारी हापुड़ को ज्ञापन सौंपा गया और मांग की कि
(1) जनपद की दोनों चीनी मिलों द्वारा किसानों का गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। शीघ्र भुगतान किया जाए।
(2) जनपद में आवारा पशुओं ने आतंक मचाया हुआ है जिसके कारण सड़क दुर्घटना फसल नष्ट आदि समस्या आती हैं।
(3) बिजली विभाग द्वारा अवैध बिजली कटौती की जा रही है जिससे ग्रामीणों को बहुत कठिनाई उठानी पड़ रही है। जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
हैकिंग, टैली, वेब डेवलपमेंट, एक्सेल समेत 40 कोर्स सीखें : 9719173656
https://youtu.be/0iCkIsISmbQ
































