हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल को शासन ने सिलेक्शन ग्रेड प्रमोशन दिया है। इस अवसर पर हापुड़ के एएसपी को बधाई देने वालों का तांता लगातार जारी है। वहीं परिवार में भी खुशी का माहौल है। एएसपी राजकुमार अग्रवाल की माता कमला देवी अग्रवाल और पत्नी मधुरिमा अग्रवाल ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर बधाइयां दी।
राजकुमार अग्रवाल 1999 बैच के प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं जिनकी पहली नियुक्ति झांसी में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में हुई। इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न जनपदों में अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाया। सरकार ने उनकी मेहनत को देखते हुए सिलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति दी है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























