हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में स्थित गांव मानकचौक में एक घर में गांव निवासी युवक सुमित 26 मई को लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आया और अभद्रता कर मार-पिटाई शुरू कर दी जिसकी वजह से बुजुर्ग महिला घायल हो गई। घायल बुजुर्ग महिला ने उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में दम तोड़ दिया।
आपको बता दें कि पीड़ित पक्ष ने
29 मई को कोतवाली में सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 26 मई को उसकी पत्नी और माता ओमवती घर में अकेली थी जिसका फायदा उठाकर सुमित घर में लाठी-डंडे लेकर घुस गया। जिसके बाद मारपीट के दौरान बुजुर्ग महिला ओमवती घायल हो गई। घायल बुजुर्ग महिला का उपचार मेरठ के अस्पताल में चल रहा था। जहां बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस से न्याय की मांग की है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

































