👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र गांव सपनावत में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली की रहने वाली ज्योति की शादी नौ महीने पहले कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
























