👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):चिलचिलाती गर्मी के बाद आखिरकार मौसम ने करवट ले ली है जिससे लोगों ने बड़ी राहत महसूस की है। बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाएं चलने लगी। हालांकि इस दौरान जगह-जगह फाल्ट भी हो गए जिसके चलते विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। धौलाना में बारिश ने दस्तक दे दी है। संभावना है कि हापुड़ और आसपास के क्षेत्र में भी बारिश होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि मौसम के बदलने से ही लोगों ने काफी राहत महसूस की है।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051

























