हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हापुड़ से बृजघाट गंगा स्नान जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खबर है। गोल मार्केट व्यापार समिति की मांग पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अमावस्या एवं पूर्णमासी के दिन हापुड़ से गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट के बीच बस सेवा शुरू की है जिसके चलते गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सुबह 6:30 बजे हापुड़ के पक्का बाग से बस बृजघाट के लिए रवाना होगी। बृजघाट से हापुड़ के लिए बस सुबह 9:00 बजे चलेगी। व्यापारी दिनेश कुमार गुप्ता घड़ी वालों ने बताया कि समिति की मांग पर हापुड़ एआरएम रणजीत सिंह ने यह फैसला लिया है जिसके चलते श्रद्धालुओं को काफी सुविधा हो रही है। एक तरफ का किराया 70 रुपए प्रति यात्री रखा गया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























