
हापुड़: ट्रक की चपेट में आने से बदायूं निवासी व्यक्ति की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर स्थित एक ढाबे के पास ट्रक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। सड़क हादसा इतना भयानक था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के जीजा की तहरीर पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
मामला मंगलवार की रात का है जब 35 वर्षीय रवि निवासी गांव मछलोई बदायूं बरेली से बस में सवार होकर दिल्ली जा रहा था। निजामपुर स्थित ढाबे के पास पहुंचा तो बस से उतर कर वह सड़क किनारे पैदल ही ढाबे की ओर जाने लगा। इसी बीच ट्रक ने रवि को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान रवि की मौत हो गई जबकि ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। रवि के जीजा दिनेश निवासी बरेली की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011



























