छात्रा से रेप का मामला: होटल मालिक पुलिस गिरफ्त से बाहर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एलिवेटेड रोड के नीचे स्थित लाइट एंड नाइट होटल में 14 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने होटल कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है जिसके कब्जे से पुलिस ने डीवीआर और रजिस्टर बरामद किया है लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि होटल का मालिक अभी भी फरार है। सूत्रों ने बताया कि यह होटल पार्टनरशिप में चल रहा था जिन में से एक पार्टनर हापुड़ का छात्र नेता है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार रेप के बाद जब पुलिस मामले की तहकीकात कर रही थी तो हापुड़ के कुछ पत्रकार पिलखुवा कोतवाली पहुंच गए। उनके पिलखवा पहुंचने से तरह-तरह की बातें होने लगी। हालांकि पुलिस अवैध रूप से चल रहे होटल के मलिक को कब गिरफ्तार करेगी? यह सवाल बना हुआ है।
ज्ञात हो कि 14 वर्षीय नाबालिक छात्रा के साथ गांव के ही नाबालिक समेत दो ने तमंचे के बल पर लाइट एंड नाइट होटल में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। दोनों ने बारी-बारी से रेप कर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। वही मंगलवार को पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर होटल कर्मचारी सूरज को अनवरपुर कट के पास से गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने डीवीआर और रजिस्टर बरामद किए हैं। होटल का मालिक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600



























