हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन के तत्वाधान में आयोजित सीनियर सब जूनियर स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में रचना ने 250 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान पाकर स्वर्ण पदक हासिल किए है। स्वर्ण पदक जीत कर जब रचना रविवार को ततारपुर पहुंची तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही रसूलपुर बहलोलपुर के ग्रामीणों ने भी रचना को सम्मानित किया।
आपको बता दें कि कोच धर्मवीर सिंह ने बताया कि ततारपुर निवासी रचना का नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। रचना ने 19 मई को दिल्ली आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसके बाद रचना चौधरी ने सीनियर वर्ग में 250 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक हासिल कर रचना ने अपने गांव का नाम रोशन किया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























