👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में स्थित गांव राजपुर निवासी परवेज अख्तर की सोमवार की शाम अलीगढ़ के महेशपुर फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची अलीगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। आपको बता दें कि शव की जेब में मिले कागजात के आधार पर परिजनों से संपर्क हो सका है। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606



























