👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को लाखों रुपए की चोरी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बता दे कि बदमाश मकान से लाखों रुपए के गहने औरकीमती सामान चुराकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार मामला शनिवार का है जब एक फौजी के मकान में चोरों ने धावा बोला और कीमती सामान चुरा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
































