👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में स्थित स्याना रोड पर रेलवे फाटक पर दोनों तरफ रेलवे लाइन की मरम्मत की जानी है जिसकी वजह से स्याना रोड पर बनें रेलवे फाटक से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
आपको बता दें कि अमरोहा के गजरौला सेक्शन इंजीनियर महेंद्र कुमार ने बताया कि स्याना रोड पर स्थित रेलवे फाटक पर दोनों तरफ की रेलवे लाइन की मरम्मत 15 मई से लेकर 18 मई तक की जानी है। स्याना रोड से रेलवे फाटक को जाने वाले वाहनों को चार दिनों के लिए अल्लाह बख्शपुर रेलवे फाटक और बदरखा रेलवे ओवरब्रिज से होकर गुजरना पड़ेगा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




























