👁 1 views Views
ट्रक में लगी आग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में रिपेयरिंग की दुकान पर रिपेयर हो रहे ट्रक में अचानक आग लग गई जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि ट्रक मैकेनिक के यहां खड़ा था जिसकी रिपेयरिंग हो रही थी।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर
























