कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले हापुड शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने की मुलाकात
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बुधवार को लखनऊ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे से भेंट की।शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को फूलों का बुके देकर सम्मानित किया।शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन बेहतर प्रदर्शन करने जा रहा है। जिसका परिणाम देश और प्रदेश की जनता को 4 जून को पता लग जाएगा। उन्होंने कहा हैं कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जो मोदी मैजिक देश में देखने को मिला था वह 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में तो बिल्कुल नहीं है। उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी/पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर जकरिया मनसबी, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा आदि कांग्रेस जन भी मौजूद रहे।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667
























