हापुड़: स्वर्गाश्रम रोड पर हो रहा अवैध खनन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। मिट्टी का अवैध खनन करने वाले चोरी छिपे खनन कर रहे हैं और धरती की कोख सूनी कर रहे हैं। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कोई खास कार्रवाई न होने की वजह से यह विभाग को ठेंगा दिखा रहे हैं। ताजा मामला हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर सामने आया है जहां ग्रीन वैली के पास अवैध खनन किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों के डंपरों द्वारा यहां खनन किया जा रहा है। रात के समय चोरी छिपे यहां खनन होता है जिसकी वजह से स्थानीय लोग बेहद परेशान है। उनका कहना है कि सड़कों पर रात के समय डंपर यमदूत बनकर दौड़ते हैं जिन्हें नौसिखिए चलाते हैं। अवैध खनन में लिफ्ट डंपर व माफियाओं के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। अवैध खनन के खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600

































