
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि तीन महीने पहले उसकी बेटी की शादी हुई थी। गांव का ही रहने वाला एक युवक उसकी बेटी को काफी समय से परेशान करता आ रहा है। कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माना और नवविवाहिता के फोटो से छेड़छाड़ कर वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तहरीर के आधार पर गांव निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि युवक बाज नहीं आ रहा जो कि पीड़िता को काफी समय से परेशान करता आ रहा है। ऐसे में शिकायत के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
VIDEO: हापुड़: सुपर 99 से खरीदें सुपर प्रोडक्ट्स: 6396676540

























