भाजपा प्रत्याशी अरूण गोविल से मिले हापुड के भाजपाई
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):मेरठ- हापुड लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल मतदान के बाद सोमवार को पहली बार हापुड के कार्यकर्ताओं क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ पर भेंट की और मतगणना की तैयारियों पर वार्ता की और कहा कि 4 जून को भाजपा अप्रत्याशित जीत दर्ज करने जा रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे और जिस प्रकार पिछले एक दशक में सरकार ने अविस्मरणीय विकास कार्य किए हैं। आने वाले 5 सालों में भी तीव्र गति से विकास के नए कार्य भारत में होंगे तथा भारत विश्व गुरु बनकर दुनिया के नक्शे पर चमकेगा। इस अवसर पर हापुड के पुनीत गोयल, मोहन सिंह, प्रमोद जिंदल, संजीव शर्मा ,राहुल शर्मा व जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ समेत अनेक कार्य कर्ता रहे उपस्थित थे।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600

























