तीन दिवसीय गंगा जन्मोत्सव की हुई शुरुआत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सदियों से पृथ्वी के प्राणियों के लिए मोक्ष दायिनी रही गंगा मैया के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय महाआरती समेत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का धूमधाम के साथ शुभारंभ किया गया। महोत्सव के प्रथम दिन निकाली गई गंगा मैया की भव्य पालकी पर श्रद्धालुओं द्वारा जमकर पुष्पवर्षा की गई। चारों ओर श्रद्धालुओं द्वारा गंगा मैय्या के जयकारों से वातावरण गंगामयी हो गया।
ब्रजघाट पर स्थित गंगा आरती सभा के तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गंगा जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ नेपाली दूतावास की सचिव विनीता रामपाल ने किया। आपको बता दें कि गंगा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को गंगा तट पर घंटाघर के समीप कार्यक्रम आयोजित किए गए। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में झांकियों ने माहौल को पूरी तरह आस्था के रंग में रंग दिया। भजनों की धुन पर सभी भक्त जमकर थिरके। भक्तों ने आरती कर अपनी आस्था का परिचय दिया। वही अयोध्या के श्री राम लला के दर्शन करने के लिए भी भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर गंगा आरती समिति के संचालक कपिल, नमामि गंगे गंगा की जिला संयोजिका अलका निम, दीपक अग्रवाल, साक्षी, विष्णु, तुषार शर्मा, संजय आदि उपस्थित रहे।
ओम कान्वेंट जूनियर हाई स्कूल में प्रवेश प्रारंभ: 9259169761

























