👁 0 views Views
गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे को गति देने के लिए बैठक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे सरकार औद्योगिक गलियारा विकसित करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा बनाने की तैयारी चल रही है। आपको बता दें कि तहसीलदार ने किसानों को जागरुक करते हुए अपनी भूमि के जल्द बैनामा कराने का आह्वान किया जिससे औद्योगिक गलियारे की प्रक्रिया को गति दी जा सके। 120 एकड़ भूमि को चिन्हित करते हुए संबंधित किसानों से बैनामा करते हुए उन्हें तयशुदा दर से मुआवजा दिया जा रहा है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

























