बड़ी राहत: पद्मावत व अयोध्या एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पद्मावत व अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के चलते अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। मां बेलहा देवी धाम प्रतापगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में 13 से 17 मई तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। वहीं दिल्ली से मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ कुछ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में 14 मई व 16 में से 20 मई तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा जिससे यात्रियों का सफर आसान होगा।
अयोध्या कैंट से दिल्ली के बीच चलने वाली अयोध्या एक्सप्रेस में 13 मई व 15 से 18 मई तक और दिल्ली से अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस का 12 मई व 14 मई से 18 मई तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच के साथ संचालन होगा।
VIDEO: 99 स्टोर मिनी मॉल से 99 में खरीदें अधिकांश सामान: 81918 20867

























