अग्निशमन विभाग ने छात्रों को आग से निपटने के तरीके बताएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में अग्निशमन विभाग द्वारा शनिवार को छात्रों को अग्निशमन सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत बताया गया कि आग लगने की स्थिति में सबसे पहले क्या किया जाए? इस दौरान विभाग ने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराएं नहीं बल्कि उससे निपटने का तरीका अपनाएं और तुरंत दमकल विभाग को मामले की जानकारी दें।
फायर यूनिट गढमुक्तेश्वर द्वारा 1-जनता इंटर कॉलेज गढ़मुक्तेश्वर, 2-माउंट कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल हिम्मतपुर रोड सिंभावली व 3-दिव्युक्ति स्पार्कलिंग अकादमी गढ़मुक्तेश्वर में अग्निशमन सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत फायर एवं इवैक्यूवेशन ड्रिल का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत छात्र/छात्राओं एवं समस्त स्टॉफ को प्राथमिक अग्निशमन कार्य का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

























