👁 0 views Views
शहर में टैक्सी पार्किंग के लिए जमीन होगी चिन्हित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़ रोड पर अटल गौरव पार्क के बाहर और सड़क के दूसरे तरफ टैक्सी वाहन खड़े रहते हैं जिसकी वजह से सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इन वाहनों की समस्याओं को देखते हुए एक बार फिर से शहर में पार्किंग के लिए जगह चिन्हित की जाएगी।
आपको बता दें कि बेतरतीब तरीके से सड़क पर खड़े टैक्सी वाहनों के लिए जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी एक कमेटी बनाएगी और टैक्सी पार्किंग के लिए जमीन को चिन्हित करेंगे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

























