बीईओ के साथ अभद्रता के मामले में तीन सदस्य जांच कमेटी गठित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कस्तला कासमाबाद के प्राइमरी स्कूल में एक छात्र की पिटाई करने के मामले में जांच करने पहुंची बीईओ रचना सिंह के साथ हेड मास्टर संजीव कुमार ने अपने साथी के साथ मिलकर अभद्रता की थी। वहीं शिक्षिका को अलग कमरे में बंद कर उसके साथ अभद्रता कर मामले का वीडियो भी बनाया था। मामला सामने आने के बाद हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया गया था। अब जांच टीम गठित की गई है। वरिष्ठ डायट प्रवक्ता शाहीन, खंड शिक्षा अधिकारी नगर मनोज गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी हापुड़ को कमेटी बनाकर जांच कर एक माह के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
आपको बता दें कि शनिवार को छात्र के साथ मारपीट के मामले में जांच करने के लिए बीईओ स्कूल पहुंची थी जहां संजीव कुमार हेड मास्टर ने अपना शादी के साथ मिलकर बीईओ के साथ अभद्रता की और शिक्षिका को कमरे में बंद कर उसके साथ अभद्रता की। इसके बाद मामले में जांच शुरू हो गई है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























