घर में घुसकर दो सगे भाइयों पर हमला करने के मामले में चार पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा में घर में घुसकर दबंगों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान दो सगे भाई घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सरावा निवासी राजकुमार शर्मा ने बताया कि 5 मई को उसके भाई अनिल कुमार, गांव के विशाल, आर्यन, नितिन, गुड्डू उर्फ अरविंद के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी जिसके बाद आरोपियों ने भाई के साथ मारपीट की। इसके बाद भाई वहां से अपने घर चला गया था और मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसी बीच आरोपी लाठी-डंडे से लैस होगा घर में जबरन घुस आए। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों सगे भाइयों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

























