दो हफ्ते में एक ही गांव के तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव आज़मपुर देहपा में बीते दो हफ्तों में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जबकि एक जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। अचानक से हुई इन मौतों से ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शनिवार आज टीम मृतकों के घर पहुंच कर मामले की जांच करेगी।
ग्रामीणों का कहना है कि अचानक से लोग बीमार हो रहे हैं। अब तक 62 वर्षीय जुम्मा, 59 वर्षीय आजम और 60 वर्षीय रियासत की मौत हो चुकी है जबकि 40 वर्षीय अबरार जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार आज गांव पहुंचकर जांच करेगी।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
होलसेल दामों पर खरीदें फैंसी हार्डवेयर, इलेक्ट्रिक तिजोरी भी उपलब्ध: 9837035492





























