ईंट से सिर व मुंह कुचलकर 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या












ईंट से सिर व मुंह कुचलकर 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ददायरा के जंगलों में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पर ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। जानकारी हासिल होने पर क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा और थाना देहात प्रभारी महेंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची जिसने आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। शव के पास से खून से सनी ईंट भी पुलिस को बरामद हुई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।

देहात क्षेत्र के गांव ददायरा के जंगलों में अजब सिंह के खेत हैं। शुक्रवार की शाम को वह खेतों पर पहुंचा तो देखा कि लगभग 40 साल के व्यक्ति का शव खेत में पड़ा है जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। मृतक के सिर और मुंह पर वार कर उसे कुचला हुआ था। वहीं लाश के पास से खून से सनी एक ईंट भी पुलिस को बरामद हुई है। आशंका है कि ईंट से मुंह कुचलकर व्यक्ति की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा

मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा

स्विमिंग सीखने व गर्मियों में तैरने का लुत्फ उठाने के लिए संपर्क करें-

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुआ

9818848419

समय:     

सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक हर घंटे बैच है।

Rs 100 प्रति घंटा या Rs 2000 कोचिंग सहित 1 महीने के लिए।









  • Related Posts

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    🔊 Listen to this फर्जी बैनामा करने पर दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

    Read more

    सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

    🔊 Listen to this सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़…

    Read more

    You Missed

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

    सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

    लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

    लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

    गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

    गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

    “एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”

    “एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”

    लड़की को भगाकर ले गया,फिर की हत्या,शव नाले में फैंका,अब जेल में चक्की पीसना

    लड़की को भगाकर ले गया,फिर की हत्या,शव नाले में फैंका,अब जेल में चक्की पीसना
    error: Content is protected !!