गेस्ट हॉउस व होटलों में चलाया अभियान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी बृजघाट पुलिस ने संघन चेकिंग अभियान चलाकर धर्मशाला और होटल संचालकों को सख्त हिदायत दी हैं। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत होटल, गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे की स्टोरेज को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। और संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में पुलिस को तुरंत सूचित करें।
आपको बता दें कि गंगानगरी में लगातार मिल रही शिकायत को संज्ञान लेते हुए एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर ब्रजघाट पुलिस ने धर्मशाला और होटल में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान ब्रजघाट पुलिस ने होटल, धर्मशाला, होम स्टे संचालकों को अपने-अपने होटल में आने वाले लोगों का विवरण और उनकी आईडी को सही ढंग से चेक कर उनके रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने की हिदायत दी गई।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400





























