स्टेडियम का निर्माण अटका? पुनः होगा जमीन का सीमांकन












स्टेडियम का निर्माण अटका? पुनः होगा जमीन का सीमांकन

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में स्थित गांव अटूटा में स्टेडियम की जमीन की  चहारदिवारी और भूमि को समतल करने के लिए शासन ने पहले पांच करोड रुपए दिए थे। स्टेडियम की जमीन का भूमि पूजन आदर्श आचार संहिता लगने से पहले सांसद राजेंद्र अग्रवाल और विधायक विजयपाल आढ़ती द्वारा करा दिया था। लेकिन अभी तक चहारदिवारी का कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि स्टेडियम की जमीन को लेकर अब कृषि विज्ञान केंद्र और गो अनुसंधान केंद्र के अधिकारी आमने-सामने आ गए हैं। दोनों विभाग ने एक नाले को लेकर मुद्दा बनाया हुआ है। वर्ष 2011 में हापुड़ जिला बनने के लगभग 11 साल बाद गांव अटूटा के पास 25 एकड़ भूमि मिली थी। जिस पर स्टेडियम का निर्माण होना है। जिला क्रीड़ा अधिकारी मधु अवस्थी ने बताया कि निर्माणधीन एजेंसी के पत्र के बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों को जमीन का पुनः सीमांकन करने के लिए पत्र लिखा है। अगले सप्ताह तक समस्या का समाधान किया जाएगा। जमीन को समतल करने का कार्य जारी है।

स्विमिंग सीखने व गर्मियों में तैरने का लुत्फ उठाने के लिए संपर्क करें-

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुआ

9818848419

समय:     

सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक हर घंटे बैच है।

Rs 100 प्रति घंटा या Rs 2000 कोचिंग सहित 1 महीने के लिए।









  • Related Posts

    बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली

    🔊 Listen to this बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा 27 फरवरी शुक्रवार को फाल्गुन एकादशी पर श्री श्याम प्रभु…

    Read more

    28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना

    🔊 Listen to this 28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्नाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):सिम्भावली शुगर मिल 28 फरवरी तक किसानो से गन्ना खरीदेगा।यह किसानो के लिए मिल को गन्ना देने का…

    Read more

    You Missed

    बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली

    बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली

    28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना

    28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना

    हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने जीता क्रिकेट मैच

    हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने जीता क्रिकेट मैच

    अधिकारियों ने कूड़ेदान में डलवाई मिठाई, लोगों ने डस्टबिन से निकाल कर खाई

    अधिकारियों ने कूड़ेदान में डलवाई मिठाई, लोगों ने डस्टबिन से निकाल कर खाई

    मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

    मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

    परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से

    परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से
    error: Content is protected !!