एक दर्जन कारों में सवार लोगों ने किए स्टंट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित मोहल्ला चमरी में एक दूल्हे की बारात के दौरान कुछ लोगों ने जमकर हंगामा कांटा और गाड़ी की छत पर बैठकर नियमों की धज्जियां उड़ाई। इस दौरान लगभग एक दर्जन गाड़ियों में सवार युवकों ने जबरदस्त तरीके से हुड़दंग काटा। तेज आवाज में गाने चलाएं जिससे मोहल्लेवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लग्जरी गाड़ियों में सवार नौजवानों ने जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाई।
मामला रविवार का है जब ऑडी, बीएमडब्ल्यू, स्कॉर्पियो, वेगनआर, स्विफ्ट आदि गाड़ियों में सवार युवा रविवार को स्टंटबाजी पर उतर आए। लग्जरी गाड़ी में सवार दूल्हे के आगे पीछे चल रही गाड़ियों में मौजूद कार सवारों में से कुछ तो गाड़ी की छत पर बैठकर हुड़दंग काटने लगे तो कुछ खिड़कियों पर लटक कर स्टंटबाजी करने लगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। स्थानीय लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
बिना चीरे और टांके के दांत व जबड़ा लगवाएं: 7668219093


























