👁 0 views Views
यूपी बोर्ड: टोल फ्री नंबर पर करें रिजल्ट से संबंधित शिकायत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में सम्मिलित परीक्षार्थियों के परीक्षाफल से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए पिछले वर्षों की तरह बोर्ड मुख्यालय में टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1800-180- 5310 एवं 1800-180-5312 शुरू किया गया है। बोर्ड सचिव दिब्यकान्त शुक्ल के अनुसार छात्र-छात्राओं के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन कार्यालय दिवस में सुबह 9:30 से शाम छह बजे तक क्रियाशील रहेगी। हेल्पलाइन पर परीक्षार्थी अपनी शिकायतों और जिज्ञासाओं का पूर्ण विवरण नोट कराएंगे जिस पर तय समय में कार्यवाही कर निस्तारित कराया जाएगा।
होलसेल दामों पर खरीदें फैंसी हार्डवेयर, इलेक्ट्रिक तिजोरी भी उपलब्ध: 9837035492

























