अवैध खनन में लिप्त दो डंपर पकड़े
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में शुक्रवार को नहर से खनन करने के बाद निजी स्थान पर मिट्टी भराव करने वाले दो डंपरों को राजस्व विभाग की टीम ने कब्जे में लेकर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। खनन अधिकारी और पुलिस को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
गंगा एक्सप्रेसवे की आड़ में दो डंपर खनन कर रहे थे जिन्हें विभाग ने कार्रवाई करते हुए सील कर दिया है। बता दें कि गंग नहर से सफाई के दौरान मिट्टी निकाली गई थी जिसको गंगा एक्सप्रेसवे पर उपयोग में लेने के लिए अधिकारियों ने अनुमति दी हुई है। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ठेकेदार नहर से मिट्टी निकाल कर अन्य निजी स्थान पर मिट्टी भराव का कार्य कर रहा था। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों डंपरों को मौके से पकड़ लिया और सील कर दिया।
करियर को लेकर है कंफ्यूज, तो एजुकेशन फेयर में लें FREE सलाह: 9899880100

























