आरटीई के तहत प्रवेश के लिए एक जून से चौथे चरण की प्रक्रिया होगी शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरकार द्वारा गरीब परिवारों के बच्चों के लिए आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया जाता है। जिले में करीब 4000 बच्चे आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं यह प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है जो आठ मई तक चलेगी। चौथे चरण की प्रक्रिया एक जून से 20 जून तक चलेगी। फिलहाल पहले दो चरणों में अभी तक 1243 छात्रों का प्रवेश विभिन्न प्राइवेट स्कूलों में हो चुका है। इस योजना के तहत प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई करने वालों की फीस सरकार द्वारा दी जाती है तो वहीं कॉपी किताब और ड्रेस के लिए भी पांच हजार की धनराशि सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। योजना में आवेदन करने को पात्रता के साथ निवास स्थल से एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूल का चयन कर ऑनलाइन आवेदन किया जाता है जिसके बाद लॉटरी निकाली जाती है।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789































