डिवाइडर से टकराकर उछली कार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर बिना रिफ्लेक्टर बने डिवाइडर सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं। ताजा मामला बुधवार की रात सामने आया जब हापुड़ से बुलंदशहर की ओर जा रही है गाड़ी डिवाइडर से टकराकर जबरदस्त तरीके से उछल गई और दूसरे मार्ग पर पहुंच गई। इस दौरान घायल को ई-रिक्शा की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अधिकारियों का लापरवाही से पुराना नाता है और उनकी लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बीती रात एक गाड़ी हापुड़ से बुलंदशहर की ओर जा रही थी। सड़क पर हाल ही में बने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर ना होने के कारण चालक को डिवाइडर नजर नहीं आया और गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। इस दौरान गाड़ी काफी ऊंची उछल गई और दूसरे मार्ग पर पहुंच गई। सड़क हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के एयरबैग खुल गए और वह क्षतिग्रस्त हो गई। एयरबैग के कारण चालक बाल-बाल बच गया जो बुरी तरीके से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद राहगीर इकट्ठा हुए और चालक को अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065


























