जनपद हापुड़ में एक बार फिर आया तेंदुआ, तीन पर किया हमला
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में एक बार फिर तेंदुआ आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तेंदुए ने खेतों पर काम कर रहे तीन ग्रामीणों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। गांव वाले लाठी-डंडे लेकर तेंदुए को घेरने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर गढ़ के साथ-साथ हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल व मेरठ, नोएडा, मुजफ्फरनगर, बिजनौर आदि जनपदों से आए फॉरेस्ट विभाग के आधिकारी तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
हापुड़ फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्रकांड़ पाल ने बताया कि सूचना मिली कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालारपुर में खेतों पर काम कर रहे तीन किसानों पर तेंदुए ने हमला कर दिया जिसकी सूचना पाकर हापुड़ फॉरेस्ट विभाग की टीम के साथ-साथ मेरठ, नोएडा, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बिजनौर आदि क्षेत्रों की टीम भी तेंदुए को पकड़ने के लिए पहुंच गई है।
गांव के मूलचंद प्रधान ने बताया कि किसान खेतों पर काम कर रहे थे। तभी झाड़ियां से तेंदुआ निकलकर आया जिसने किसानों पर हमला कर दिया जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथों में लाठी-डंडे लेकर ग्रामीण टीम के साथ तेंदुए की तलाश कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ा जाए। वहीं फॉरेस्ट विभाग की टीम भी मौके पर मुस्तैद है। इससे पहले पिछले वर्ष 30 दिसंबर को वन विभाग की टीम ने धौलाना क्षेत्र के गांव पारपा से एक तेंदुए को पकड़ा था जिसे जंगलों में छोड़ा गया था। उस ऑपरेशन में भी हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्रकांड़ पाल ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























