
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव को पीएम को भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र की राजनगर कॉलोनी निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला काफी समय से बीमार चल रही थी। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नेक नामपुर नानई निवासी प्रीति की शादी लगभग सात साल पहले स्याना रोड पर स्थित राजनगर कॉलोनी निवासी एक युवक के साथ हुई थी। बुधवार की सुबह महिला की अचानक मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि महिला काफी समय से बीमार चल रही थी। हालांकि उसका निरंतर उपचार कराया जा रहा था लेकिन उपचार के बाद भी महिला की सेहत में कोई सुधार नहीं हो पाया। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे जिन्होंने कहा कि प्रीति की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























