
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव पोपाई के पास मेरठ मार्ग पर एक महीने पहले हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत हो गई है जिससे परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के पुत्र ने मामले में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मेरठ के गंगानगर के रहने वाले विशाल ने बताया कि एक महीने पहले उसके पिता मुकेश कुमार अपने साथी संजय के साथ बृजघाट से गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे। मेरठ मार्ग पर गांव पोपाई के पास शौच करने के लिए बाइक को रोक लिया। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनके पिता को टक्कर मार दी। सड़क हादसा इतना भयंकर था कि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का उपचार मेरठ में चल रहा था जहां मुकेश की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400

























